फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara: पैसे मांगने की शिकायत पर सीआई के क्वार्टर पर पहुंची एसीबी, CI बोला- मैं झुकूंगा नहीं, जानें मामला

Sat, 08 Apr 2023 03:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा एसीबी टीम के शनिवार को अचानक जिले के जहाजपुर थाना प्रभारी सीआई दुलीचंद गुर्जर के क्वार्टर पर पहुंच कर अनुसंधान किया।
विज्ञापन
भीलवाड़ा एसीबी टीम - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जहाजपुर थाना प्रभारी सीआई दुलीचंद गुर्जर के क्वार्टर पर शनिवार को अचानक पहुंची भीलवाड़ा एसीबी टीम को देख हड़कंप मच गया। यहां पहुंची एसीबी टीम ने अनुसंधान शुरू किया। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई किसी शिकायत के बाद अमल में लाई गई है। भीलवाड़ा एडिशनल एसपी एसीबी गजराज सिंह के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के बाद टीम मौके से रवाना हो गई। गजराज सिंह के अनुसार कोई आपत्तिजनक सामग्री टीम को नहीं मिली है। थाने में एसीबी टीम पहुंचने पर क्षेत्र में तरह-तरह के अफवाह का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के प्रतिनिधि कैलाश टेपण ने एसीबी को शिकायत दर्ज कराई की थानाधिकारी ने उससे ट्रैक्टर चलाने के एवज में पैसे की मांग की थी। इस शिकायत पर एसीबी ने भीलवाड़ा एडिशनल एसपी एसीबी गजराज सिंह को जांच सौंपी। भीलवाड़ा एडिशनल एसपी गजराज सिंह के नेतृत्व में अनुसंधान करने आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जहाजपुर थाने पहुंची। वहां पर शिकायत को लेकर थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर से पूछताछ कर भीलवाड़ा रवाना हो गई।

एंटी करप्शन ब्यूरो के एडिशनल एसपी गजराज सिंह ने बताया कि एसीबी में एक प्रकरण दर्ज हुआ था उसी मामले में जहाजपुर थाने में अनुसंधान के लिए आए थे। इस प्रकरण में मुझे जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सीआई गुर्जर बोले आरोप बेबुनियाद
वहीं, थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर ने इस शिकायत को बेबुनियाद एवं राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि दबाव में लेकर लोग मुझसे अनैतिक कार्य कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन मैं उनके आगे झुकूंगा नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें