फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: मुंबई से नई दुल्हनियां के आते ही पहली पहुंची थाने, 'फकीर' चार बच्चों का पापा है

Mon, 03 Oct 2022 10:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान के भरतपुर जिले से प्रेम-प्रसंग का एक बेजोड़ मामला सामने आया है। यहां पर चार बच्चों के बाप ने 24 साल की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। अब पहली पत्नी थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले में कामां थाने के गुंडगांव निवासी चार बच्चों के बाप ने 24 साल की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। सूचना मिलने पर पहली पत्नी ने कामां थाने पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए बच्चों के पालन-पोषण की मांग की है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।

विज्ञापन


कामां थाने के गांव गुंडगांव निवासी बिलाल फकीर पुत्र अली मोहम्मद अपने चार बच्चों और पत्नी सहरूना को छोड़कर रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई जा पहुंचा। जहां वह घरों में जाकर कुकर और गैस के चूल्हे ठीक करने का कार्य करने लगा। वहां वह घर में झाड़ू-पौछा का कार्य करने वाली पश्चिम बंगाल की बेलनगर निवासी अरबी खातून के प्रेम-प्रंसग में पड़ गया। दोनों मुंबई में अंधेरी को छोड़कर अलवर जिले के तिजारा में मजदूरी करने लगे और 27 सितंबर 2022 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

तिजारा के बाद शनिवार शाम को दोनों लोग अपने घर गुंडगांव पहुंचे तो उसकी पहली पत्नी सहरूना ने विरोध किया और कहासुनी हो गई। सहरूना अपने चार बच्चों को साथ लेकर कामां थाने पर न्याय के लिए पहुंच गई। पीड़िता का कहना है कि इन चार बच्चों का वह पालन पोषण कैसे करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें