फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर केस दर्ज, सांसद बेनीवाल को गाली देने और युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला

Mon, 03 Oct 2022 08:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राजस्थान के नागौर जिले में दो युवकों को पिस्टल दिखाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। साथ ही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का नाम लेकर गाली-गलौज की गई थी। मामले में युवकों ने आरोपियों के खिलाफ नागौर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के कोतवाली थाने में राजेंद्र मांजू पुत्र चैनाराम जाट निवासी इंदास और सहदेव पुत्र शैतानराम निवासी कमेडिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि कुछ युवकों ने उनके साथ 2 अक्टूबर को गाली-गलौज की और हवा में पिस्टल लहराते हुए जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल का नाम लेकर गालियां दीं।

विज्ञापन


पीड़ित युवकों का कहना है, वे लोग रात के समय वासुदेव भोजनालय के सामने बैठे थे। इसी दौरान मिर्धा कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हनुमान लोमरोड शराब के नशे में वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। ऐसे में जब युवकों ने उसे जाने को कहा तो वह गाड़ी से उतकर हाथापाई शुरू कर दिया। इस दौरान सहदेव ने रोकने की कोशिश की तो लोमरोड के साथ मौजूद चार अन्य लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन


युवकों ने बताया, घटना के ही दिन रात के करीब 11 बजे के बाद हनुमान लोमरोड का फोन आया और वह सांसद हनुमान बेनीवाल का नाम लेकर गाली-गलौज करने लगा। युवक ने बताया कि घटना के दौरान उसके ऊपर शराब की बोतल फेंकी और वहां मौजूद सहदेव पर जान से मारने की नियत से गाड़ी पीछे दौड़ाया।
विज्ञापन


बता दें कि मामले में सांसद बेनीवाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ लोगों में रोष है। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें