फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad Case: गलत नाम बताकर युवक ने नाबालिग से की दोस्ती, घर में घुसकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2022 02:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने गलत नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती की फिर घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने गलत नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती फिर मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच कर आरोपी को 26 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सवाई माधोपुर एसपी सुनील बिश्नोई ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आठ मार्च को महिला थाना में एक केस दर्ज कराया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने कॉल कर उनकी नाबलिग बेटी को गलत नाम बताकर दोस्ती कर ली। इसके बाद कई दिन तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। सात मार्च को आरोपी नागालिग को घर में अकेला देख आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।  

एसपी बिश्नोई ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जावेद पुत्र फतेह मोहम्मद (20) निवासी अंसारी मोहल्ला थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें