फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'हिंदू लड़की से निकाह करने पर मिलते हैं 25 लाख', मां को धमकी- तेरी बेटी को उठाकर ले जाएंगे

Sat, 16 Jul 2022 08:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विशेष समुदाय के आरोपी लड़की को दो बार पहले भी अगवा कर चुके हैं। पुलिस ने उसे दस्तयाब कर बालिका गृह भेज दिया था, तब से वह वहीं रह रही है। अब उसकी मां को धमकी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक बार फिर उदयुपर के कन्हैयालाल जैसा अंजाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना जयपुर की है और लव जिहाद से जुड़ी हुई है। विशेष समुदाय के युवकों ने हिंदू समाज की लड़की के परिजनों को धमकी देते हुए कहा कि 15 जुलाई को तेरी बेटी बालिग हो जाएगी। इसके बाद हम उसे उठा ले जाएंगे। हिंदू लड़की से निकाह करने पर हमें 25 लाख रुपये मिलते हैं।  
विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता की मां ने थाने के केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि मेरी नाबालिग बेटी चाकसू इलाके के एक स्कूल पढ़ने जाती थी। सलमान पुत्र असलीन और कालू खां उसे आते-जाते हुए परेशान करते थे। करीब एक साल पहले उन्होंने बेटी को अगवा कर लिया था। केस दर्ज कराने के बाद चाकसू थाना पुलिस ने बेटी को बरामद कर लिया। इसके कुछ दिन बात आरोपी बेटी को फिर अगवा कर ले गए। बाद में मानसरोवर थाना पुलिस ने उसे तलाश किया और बालिका गृह भेज दिया। इसके बाद से वह वहीं रह रही है। 

पीड़िता की मां ने बताया कि सात जुलाई को तीनों आरोपियों ने उसे धमकी दी। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को तेरी बेटी बालिग हो जाएगी, इसके बद हम उसे उठाकर ले जाएंगे और उसका निकाह कराएंगे। विरोध किया तो तेरा और तेरे पति का उदयपुर के कन्हैयालाल जैसा अंजाम होगा। हिंदू समाज की लड़की से शादी करने पर हमें 25 लाख रुपये मिलते हैं। पीड़िता की शिकायत पर जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानें किस तरह की गई थी कन्हैया की हत्या
28 जून को उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें