फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं ब्राह्मण नेता घनश्याम तिवाड़ी 

Tue, 26 Mar 2019 01:41 PM IST
Prabudhh Jain भाषा, जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान के कद्दावर ब्राह्मण नेता घनश्याम तिवाड़ी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि तिवाड़ी यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे। राहुल मंगलवार की शाम जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि छह बार विधायक रहे तिवाड़ी भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। हालांकि वसुंधरा राजे से उनकी कभी नहीं बनी और 2017 में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 

जून 2018 में तिवाड़ी भाजपा से अलग हो गए। तिवाड़ी ने दिसंबर 2018 का विधानसभा चुनाव अपनी भारत वाहिनी पार्टी के बैनर तले लड़ा। हालांकि इसमें वह जमानत भी नहीं बचा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें