फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Court News: हत्या के छह दोषियों को आजीवन कारावास, वर्ष 2010 में धौलपुर में फायरिंग और पथराव कर किया था हमला

Fri, 07 Jul 2023 10:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

डायलेन का पूरा गांव में छह लोगों को बंधक बनाकर फायरिंग और पथराव कर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी पाए गए हत्यकांड के छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
छह दोषियों को आजीवन कारावास - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2010 में डांग बसई थाना क्षेत्र के डायलेन का पूरा गांव में छह लोगों को बंधक बनाकर फायरिंग और पथराव कर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में बाड़ी अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने मामले में दोषी पाए गए हत्यकांड के छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए आरोपियों को अर्थदंड से भी दंडित किया है।

विज्ञापन


एडीजे कोर्ट के अपर लोक अभियोजक मनोज सिंह परिहार ने बताया वर्ष 2010 में दो मार्च की यह घटना है। बसई डांग थाना क्षेत्र के डायलेंन का पुरा गांव में पीड़ित रामरस, रामअख्तियार, रामधार, अशोक, कल्याण और रामभरोसी अपने घर पर खाना खाकर पशुओं के लिए चारा पानी की व्यवस्था में लगे थे। इसी दौरान गांव के नेकराम, रामबरन, पप्पू,रामवीर, जयराम, भोला, बंटी,कल्ला, रामहेत, मलखान, राकेश, सियाराम, दर्शन, बच्चू सहित करीब दो दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर घर को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। 

उक्त घटना में रामभरोसी की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हुई थी। हमले में परिवार के अन्य लोगों ने जैसे तैसे इधर-उधर छिपकर जान बचाई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव में दहशत फैलाते हुए फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना को लेकर पीड़ित रामरस पुत्र करण सिंह गुर्जर ने बसई डांग थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसका मामला एडीजे कोर्ट बाड़ी में विचाराधीन था। मामले में शुक्रवार को एडीजे कोर्ट के न्यायाधीश नीरज कुमार ने मामले में फैसला सुनाते हुए वांछित चल रहे छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ में आरोपियों को अर्थदंड से भी दंडित किया है।
विज्ञापन


इन आरोपियों को हुआ आजीवन कारावास 
एडीजे कोर्ट ने फैसला रामभरोसी हत्याकांड में आरोपी पप्पू पुत्र रामबरन गुर्जर, रामबरन पुत्र हरिपाल गुर्जर, जयराम पुत्र हरिपाल गुर्जर, बंटी पुत्र रामवीर गुर्जर,रामवीर पुत्र हरिपाल गुर्जर और भोला पुत्र रामबरन गुर्जर को धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश ने पांच हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें