राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र की जहां अरावली की वादियों के मध्य बसे गांव की एक महिला अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जा रही थी। नाराणा व पानड़ी गांव के पास रास्ते में महिला की नजर एक तेंदुए पर पड़ी। वह कुछ अस्वस्थ नजर आ रहा था। महिला ने तेंदुए को राखी बांधकर वन्य जीव की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान रास्ते में चलने वाले लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
सड़क पर राहगीर पर भी तेंदुआ के साथ चल रहा था। बताया गया है कि अस्वस्थ होने की वजह से उसने किसी भी राहगीर पर हमला नहीं किया। हालांकि, इस नजारे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों को आश्चर्य भी हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच लोगों ने तेंदुए के साथ सेल्फी भी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेंदुए के पास से लोगों को दूर किया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को उपचार के लिए राजसमंद अस्पताल में ले गई। बताया गया है कि वह बुरी तरह जख्मी था और उसकी 5 घंटे बाद मौत हो गई।