राजस्थान उच्च न्यायालय ने दो दशक पहले उदयपुर के लक्ष्मी विलास पैलेस होटल की बिक्री के संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी और चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी को रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।
सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा पिछले महीने गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में मौजूद थे। सुनवाई के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी तथा अधिवक्ता निशांत बोहरा अधिवक्ता प्रद्युमन सिंह ने आरोपितों का पक्ष रखा, लेकिन समय अभाव के चलते मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो पाई।
अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी। वहीं, सीबीआइ की विशेष अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख पांच नवंबर रखी है।
क्या है मामला
इन सभी आरोपियों पर उदयपुर के आलीशान लक्ष्मी विलास पैलेस होटल को महज 7.50 करोड़ रुपये में बेचकर सरकार को 244 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।