श्रीगंगानगर की केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गें को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कनाडा के एक यूट्यूब चैनल को खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया था। इंटरव्यू में उसने पंजाबी गायक सिदधू मूसेवाला की हत्या के कारण भी गिनाए। वहीं अगला टारगेट सलमान खान को बताया था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी राजवीर सोपू ने कनाडा के एक यूट्यूब चैनल को फोन के जरिए इंटरव्यू दिया था। इसमें उसने खुद को लॉरेंस बिश्ननोई गैंग सदस्य बताया। उसने खुद को लॉरेंस का धर्मभाई भी बताया। इसके साथ ही राजवीर ने लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर बनने के कारण गिनाए। उसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लोगों के बारे में भी बताए। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने अरायण चौकी इंचार्ज रामनिवास ने लखविंद्र सिंह चानी के घर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजवीर सोपू सादुलशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ का रहने वाला है। उसके पास से 32 बोर का देशी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। आरोपी के एंड्रोइड फोन में उस इंटरव्यू की यूट्यूब पर डाली ऑडियो क्लिप भी मिली है।