फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भरतपुर में फैक्ट्री मालिक की पिटाई से मजदूर की आतें फटीं, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 14 Dec 2022 02:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

परिजनों ने मजदूर को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया था लेकिन मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस को तीन दिन पहले पिटाई की शिकायत दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में फैक्ट्री मालिक ने एक मजदूर को इतना मारा कि उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पिटाई की शिकायत उद्योग नगर थाने में भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला रीको इंडस्ट्रीज एरिया का है। दिनेश (33 साल) सुभाष नगर बिल्डिंग मटेरियल में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार 10 दिसंबर को दिनेश की फैक्ट्री में रहने वाले व्यक्ति पुष्पेंद्र से कहासुनी हो गई। जिसके बाद फैक्ट्री मालिक सुधीर, विनोद और पुष्पेंद्र ने दिनेश की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट के कारण दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनेश के भाई को फोन कर फैक्ट्री बुलाया गया। इसके बाद उसके भाई से भी मारपीट की गई थी। जैसे-तैसे भाई दिनेश को वहां से लेकर निकला।

परिजन दिनेश को आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि मरीज की आंत फट गई हैं। उन्होंने उसे जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दिनेश का चार दिन इलाज चला लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों के आरोप है कि चार दिन पहले शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें