फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार मामा-भांजी की मौत, महिला गंभीर; बचाने के प्रयास में बस भिड़ी

Sun, 27 Sep 2026 02:02 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपुतली-बहरोड़

सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर नीमराणा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार संदीप शर्मा और उनकी भांजी की मौत हो गई। संदीप की बहन गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार, बाइक के अचानक बस के सामने आने पर उसे बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ा और वह दूसरी खड़ी बस से टकरा गई। पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नीमराणा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर नीमराणा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार मामा और उसकी भांजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा नीमराणा पुलिस थाने के सामने सर्विस लाइन पर हुआ।
विज्ञापन


बाइक अचानक बस के सामने आई, बचाने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन
नीमराणा थाना अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस नीमराणा थाने के सामने सर्विस लाइन से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक एक बाइक बस के सामने आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे खड़ी दूसरी बस से जा टकराई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक चालक संदीप शर्मा निवासी भूंनगड़ा अहीर, थाना मुंडावर, खैरथल और उनकी भांजी की हादसे के दौरान ही मौत हो गई। वहीं, संदीप शर्मा की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लिए, वाहनों को हटवाया
हादसे की सूचना मिलते ही नीमराणा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे की सर्विस लाइन पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई: दो करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे एडिशनल एसपी मुकेश सोनी, दलाल ले रहा था कैश
विज्ञापन


दोनों बसें जब्त, हादसे की जांच जारी
थाना अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों बसों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक के अचानक बस के सामने आने के बाद बस का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच कर रही है। मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में मातम छा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें