ऊर्जा मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण।
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सांगोद क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने ग्राम कुराडिया खुर्द तथा लक्ष्मीपुरा में आयोजित विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में भाग लिया। कोटड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति के लक्ष्मीपुरा वेयर हाऊस पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल ने की। इस दौरान प्रधान जयवीर सिंह, उपप्रधान ओम नगर अडूसा, सहकारी समिति कोटडी के अध्यक्ष चेतन मेहता, ओम मेहता, मंडल अध्यक्ष मुरारी मेहता, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, सेंट्रल बैंक के मैनेजर बलविंदर सिंह, पंचायत समिति सदस्य चैनकंवर तथा बृजबाला शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री नागर ने कहा कि वेयर हाउस बनने से भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने एफसीआई के अधिकारियों से बात करके गेहूं खरीद में गोदान को लीज पर लेने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों के सौंदर्यीकरण के दौरान सकारात्मक सुझाव दें। ये तालाब आने वाले समय में जल भराव और जल स्तर बढ़ाने के साथ पिकनिक स्पॉट के रुप में भी उपयोगी होंगे।
ये भी पढ़ें-
जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 481 कार्टन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
यहां कोटड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से लक्ष्मीपुरा में 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 5 हजार मेट्रिक टन वेयर हाऊस के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। साथ ही, ढाई करोड़ रुपए की लागत से जल संसाधन विभाग द्वारा किए गए गंगा सागर तालाब लक्ष्मीपुरा के जीर्णोंद्धार कार्य का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। इस दौरान मंत्री नागर ने हरीशचन्द्र सागर परियोजना की शेष नहरों की वितरिकाओं और माइनरों के 3 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले जीर्णोंद्धार कार्य (द्वितीय चरण) का शिलान्यास भी किया।