विनयांजलि कार्यक्रम में ओम बिरला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
आचार्य भगवंत श्री 108 विधासागर जी महामुनिराज की समाधि पर आज देशभर में विनयांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों की शृंखला में आज दिगंबर जैन मंदिर विज्ञान नगर कोटा में मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य एवं माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा की उपस्थिति में विन्यांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को विन्यांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आचार्य श्री ने सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र का साथ लेते हुए भगवान महावीर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
बिरला ने कहा कि मेरा जब भी आचार्य श्री से मिलना हुआ आचार्य श्री ने मुझे सिर्फ़ और सिर्फ़ भारतीय और भारतीयता को लेकर चर्चा की आचार्य श्री का संपूर्ण जीवन देश के लिए, देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित था। आचार्य श्री ने खादी की माध्यम से, चिकित्सा के माध्यम से, मानव सेवा के माध्यम से, पशु सेवा जैसे अनेक कार्य किए हैं। हमें आचार्य श्री जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि आचार्य श्री जन जन के आराध्य थे और आचार्य श्री के जीवन से हम सबको जो सीखने को मिला है। उसका कुछ अंश भी अपने जीवन में उतार लिया तो निश्चित ही हम सबका कल्याण होगा।
इस अवसर पर भारतीय जानता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राकेश जैन ने अपने संबोधन में कहा की आचार्य श्री का लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला के साथ कई बार दर्शनों का सौभाग्य मिला। आचार्य श्री जब जल संसाधन मंत्री के साथ मिले तो नदियों को जोड़ने के बारे में कहा कि जब पीयूष जी गोयल के साथ मिले तो खादी को लेकर बहुत बड़ा विचार रखा और स्वरोज़गार का बहुत बड़ा साधन बताया। राकेश जैन ने कहा कि आचार्य श्री के बारे में कुछ भी बोलना दीये को रोशनी दिखाने के समान है। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता, महामंत्री विनोद जैन टोरडी, संरक्षक राजमल पटौदी सहित जैन समाज के हज़ारों महिला और पुरुष वर्ग उपस्थित थे।