फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बिहार के प्रवासियों के लिए होली होगी खास, कोटा से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान

Thu, 05 Feb 2026 05:56 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Rajasthan: त्यौहार में घर जाने वाले कामगारों के लिए रेलवे ने बड़ा एलान किया है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि होली के मौके पर कोटा से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।   
विज्ञापन
फोटो-25-प्रयागराज की ओर जाने के लिए खड़ी मेला स्पेशल ट्रेन। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर्व के मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने  कोटा रेल मंडल के सोगरिया से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी कुल दो-दो फेरे करेगी और कोटा मंडल के बारां, सालपुरा और छबड़ा गुगोर स्टेशनों से होकर संचालित होगी।

विज्ञापन


 28 फरवरी से शुरू होगा संचालन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया (कोटा) से 28 फरवरी 2026 और 07 मार्च 2026 (शनिवार) को रात 11.10 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी मार्ग में बारां 11.53 बजे, सालपुरा 00.28 बजे और छबड़ा गुगोर 00.48 बजे ठहराव लेते हुए अगले दिन 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09822 दानापुर से 02 मार्च 2026 और 09 मार्च 2026 (सोमवार) को 01.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी मार्ग में छबड़ा गुगोर 22.18 बजे, सालपुरा 22.33 बजे और बारां 23.13 बजे ठहराव लेकर अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया (कोटा) पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: संसद में स्तरहीन बातें करते हैं’, PM मोदी के आर्थिक सलाहकार का राहुल गांधी पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में होंगे 22 कोच
इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम सह तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 22 कोच होंगे। गाड़ी मार्ग में बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, महादेवखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छेओकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट अग्रिम बुकिंग करवाएं और यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें