प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार के लिए बाघिन के शव को ले जाते वन्य कर्मी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
वन्य जीव प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में गुरुवार को बाघिन की मौत हो गई। बाघिन गर्भवती थी। साथ ही उसके पेट में तीन शावक थे। तीनों शावकों के जन्म लेने से पहले ही बाघिन की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में गुरुवार को बाघिन MT-4 की मौत के साथ-साथ उसके तीन शावक भी मर गए। बाघिन की मौत का खुलासा उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। आंतों में ब्लॉकेज व बच्चेदानी फटने से बाघिन की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि बाघिन गर्भवती थी तथा उसके पेट में तीन शावक थे, जोकि परिपक्व थे। आगामी दस दिन में उनका जन्म होने वाला था।
पोस्टमार्टम करने वाली टीम के डॉक्टर का कहना है कि बाघिन सदमे में भी थी। उसका पेट खराब होने के चलते उसे दो बार ट्रेंकुलाइज किया गया और उसका उपचार किया गया। बाघिन का पूरे प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व फिर सूना हो गया।