फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर छात्र का मिला क्षतविक्षत शव, 28 मई को आया था दसवीं बोर्ड का रिजल्ट

Thu, 29 May 2025 03:23 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

जहां छात्र का शव मिला, वहां से थोड़ी ही दूर एक बाइक भी मिली। पुलिस ने बाइक के नंबर देखकर उसके मालिक का पता लगाया। फिर बेकरी शॉप के मालिक से बात की गई और उन्हें घटना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
मृतक छात्र दुष्यंत साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन के पास दसवीं कक्षा के एक छात्र का शव मिला। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस तुरंत वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक छात्र का नाम 17 साल का दुष्यंत साहू है। वह विज्ञान नगर, नागपाल इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन

दुष्यंत का कल ही दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया था, जिसमें उसे लगभग 53 प्रतिशत अंक मिले थे। परीक्षा खत्म होने के बाद वह छुट्टियों में एक बेकरी की दुकान पर काम करने लगा था। जानकारी मिली है कि जिस समय दुष्यंत दुकान पर काम कर रहा था, उसी वक्त उसका दसवीं का रिजल्ट भी आया था।

उद्योग नगर थाने के एएसआई हरवीर सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक लड़के का टूट-फूट वाला शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान करना बहुत मुश्किल था। शव के पास से थोड़ी दूर एक बाइक मिली, जिसकी नंबर प्लेट की जांच कर उसके मालिक का पता लगाया गया। फिर बेकरी शॉप के मालिक से बात की गई और परिजनों को बुलाकर शव की पहचान करवाई गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच चल रही है। पुलिस परिजनों से भी दुष्यंत की हाल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  सीएम भजनलाल का दिल्ली दौरा, ई-बस और मेट्रो फेज टू पर केंद्रीय मंत्रियों से अहम बैठक

मृतक छात्र के मौसा रामेश्वर ने बताया कि दुष्यंत दसवीं की परीक्षा के बाद बेकरी की दुकान पर काम करने लगा था। बुधवार शाम 4 बजे जब दसवीं का रिजल्ट आया, तब दुष्यंत दुकान पर ही था। दुकानदार ने अपनी बाइक देकर उसे कुछ सामान लेने भेजा था, लेकिन वह डेढ़ घंटे तक वापस नहीं आया।
विज्ञापन


इस पर दुकानदार ने दुष्यंत के परिवार वालों को फोन किया। परिवार वाले घर से उसे ढूंढ़ने निकले। उन्होंने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के घर भी खोजा, लेकिन दुष्यंत का कोई पता नहीं चला। जब परिजनों ने घर के पास दुष्यंत के दोस्तों से पूछा तो पता चला कि दुष्यंत उनसे मिलने आया था और बताया था कि उसने दसवीं में 53 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। इतना कहकर वह कहीं चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें