फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में मेयर पद का सस्पेंस खत्म: भाजपा ने आखिरी वक्त पर अनुसुईया को उतारा, कांग्रेस की सुनीता सुमन से मुकाबला

Sat, 19 Sep 2026 04:27 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा नगर निगम के महापौर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कर दिए हैं। भाजपा ने वार्ड 98 की पार्षद अनुसुईया गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 17 की पार्षद सुनीता सुमन को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
बीजेपी-कांग्रेस ने महापौर पद को लेकर किया नामांकन दाखिल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा जिले में नगर निगम महापौर के पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। भाजपा ने आखिर समय में महापौर पद की उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते हुए नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा की ओर से वार्ड पार्षद अनुसुईया गोस्वामी ही महापौर पद की उम्मीदवार होंगी। वार्ड पार्षद अनुसुईया वार्ड नंबर 98 से पार्षद बनी हैं, जिनके नाम को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही थी। ऐसे में अब उनके नाम पर मुहर लग गई है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से महापौर पद के लिए वार्ड नंबर 17 से पार्षद सुनीता सुमन का नामांकन दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा ने अनुसुईया गोस्वामी को बनाया उम्मीदवार
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि भाजपा हमेशा से ही अपने फैसलों से सबको चौंकाती है और इस तरह के सस्पेंस बने रहने चाहिए। निश्चित ही महापौर बनने के बाद अनुसुईया गोस्वामी के नेतृत्व में कोटा शहर का विकास होगा और कोटा स्मार्ट शहर कहलाएगा। शहर का एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है। आज अनुसुईया की ओर से नामांकन दाखिल किया गया है। कोटा में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद महापौर और उपमहापौर बनाने के लिए भाजपा एकजुट है और भाजपा में किसी तरह की कोई फूट नहीं है। कांग्रेस में जो फूट है, वह जगजाहिर हो गई है। इसका खामियाजा है कि कांग्रेस इतनी कम सीट ही हासिल कर पाई है।

कांग्रेस ने सुनीता सुमन को मैदान में उतारा
वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम में भाजपा बोर्ड बनने के बाद कांग्रेस भी मेयर पद पर अपनी दावेदारी दिखा रही है। ऐसे में आज कांग्रेस ने भी मेयर पद के लिए वार्ड 17 से पार्षद सुनीता सुमन को मैदान में उतारा है। उनका आज नामांकन भी दाखिल करवा दिया गया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने बताया कि उम्मीद हमेशा बनी रहनी चाहिए। यह अभी नहीं बताया जा सकता कि मेयर कौन बनेगा, लेकिन यह 25 सितंबर को पता लग जाएगा। बीजेपी डरी हुई है, इसलिए बीजेपी के पार्षदों की बाड़ाबंदी कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कौन हैं 21 साल की कीर्ति?: जिनका प्रशासनिक सेवा में जाने का था सपना, अब बनीं सबसे कम उम्र की पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन


25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव
महापौर पद के नामांकन के बाद 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। मेयर के लिए मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें