फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में तीन शिक्षकों पर धर्मांतरण का आरोप, दो निलंबित और एक APO, मंत्री दिलावर ने कही ये बात

Fri, 23 Feb 2024 10:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा के सांगोद स्थित एक स्कूल में तीन शिक्षकों पर धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप लगा है। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, आरोपी शिक्षकों के खिलाफ जांच कराई जाएगी। अगर जांच में आरोपी शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन
मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में कनवास इलाके के खजूरी ओदपुर गांव के सरकारी स्कूल के तीन शिक्षकों पर ग्रामीणों की ओर से विद्यार्थियों को जबरन नमाज पढ़ाने सहित कई अन्य आरोप लगाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन शिक्षकों में से दो को निलंबित कर दिया गया है। महिला शिक्षिका पर भी कार्रवाई की जा रही है। यह आदेश गुरुवार रात को जारी किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, सांगोद-कनवास के ग्रामीणों ने इस मामले में 20 फरवरी को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन दिया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि सांगोद थाना क्षेत्र के खजूरी ओदपुर गांव के राजकीय विद्यालय में महिला शिक्षिका सहित तीन शिक्षकों की तरफ से दबाव बनाकर विद्यार्थियों से जिहादी गतिविधियां करवाई जा रही हैं।

यह भी आरोप लगाया गया था कि शिक्षक शबाना, फिरोज और मिर्जा मुजाहिद स्कूल में बच्चों पर जबरन दबाव बनाकर नमाज पढ़वाते हैं। विद्यार्थियों के ऐसा करने से मना करने पर उनका भविष्य खराब करने की धमकी दी जाती है। इन शिक्षकों पर प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा होने का आरोप भी लगाया गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने प्राथमिक रूप से कार्रवाई करते हुए फिरोज खान और मिर्जा मुजाहिद को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, शिक्षिका शबाना को फिलहाल इस कार्रवाई से अलग रखा गया है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने यह कहा...
इस मसले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि स्कूल में धर्मांतरण, एक छात्रा के धर्म को बदलकर लिखने और स्टूडेंट्स को जबरन नमाज पढ़वाने की शिकायत मिली थी। मामले में दो टीचरों को निलंबित कर दिया है। एक महिला टीचर पर भी कार्रवाई की जा रही है। तीनों को बीकानेर मुख्यालय उपस्थिति के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें