फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: स्पा सेंटर पर पुलिस ने की कार्रवाई, कुछ भी संदिग्ध न होने पर हिदायत देकर छोड़ा

Mon, 29 Jan 2024 09:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: शहर की गुमानपुरा थाना पुलिस एक स्पा पार्लर पर छापा मारकर पांच युवकों समेत चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को वहां अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी कार्रवाई है।
 
विज्ञापन
स्पा पार्लर पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुमानपुरा थाना पुलिस को पिछले कुछ समय से स्पा पार्लर के नाम पर अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मल्टीपरपज के सामने स्थित एक स्पा पार्लर में छापा मारा लेकिन वहां रंगे हाथों किसी तरह का अनैतिक कार्य होना नहीं पाया गया। इस पर वहां मौजूद पांच युवकों और 4 युवतियों को गुमानपुरा थाना लाया गया, जहां से उन्हें धारा 151 के तहत पाबंद किया गया।

विज्ञापन


एक सप्ताह के भीतर स्पा सेंटर पर छापामारी की यह दूसरी कार्रवाई है। शहर के व्यस्ततम बाजार स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें कई बार थाने पहुंचने के बाद गुमानपुरा थाना पुलिस ने इस तरह की छापामार कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों जैसा कुछ भी संदिग्ध होना नहीं पाया जाने पर वहां मौजूद युवक और युवतियों को गुमानपुरा थाने लाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें