फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा: अस्पताल में अचानक रुकी ऑक्सीजन सप्लाई, दो मरीजों ने आधी रात तड़पकर तोड़ा दम

Wed, 21 Apr 2021 10:50 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा में ऑक्सीजन की कमी की वजह से दो मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। मरीजों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी से कोटा में दो मरीजों की मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन से दुनिया में फैला कोरोना अब अपना विकराल रूप ले चुका है। देश के कई राज्यों में कोरोना से हालात बेकाबू हैं। राजस्थान में कई जगहों पर ऑक्सीजन की किल्लत है और कोविड मरीजों को पर्याप्त बिस्तर नहीं मिल पा रहे हैं। राजस्थान के कोटा से ऑक्सीजन की कमी से दो मरीजों की जान जाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से दो मरीजों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल को आधी रात के बाद करीब एक बजे ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई थी, जिसके चलते अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थितियां बिगड़ गई।
 

ऑक्सीजन की कमी की वजह से दो मरीजों की जान चली गई, जिसमें एक 40 वर्षीय महिला और पुरुष शामिल है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है और राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं ऐसी जानकारी मिली है कि कोटा के जिस अस्पताल में यह घटना हुई है वहां अतिरिक्त मरीजों का प्रेशर बढ़ गया था। 450 की ऑक्सीजन बिस्तर की क्षमता वाले कोविड अस्पताल में 582 से ज्यादा मरीज भर्ती हो गए थे। यही वजह थी कि ऑक्सीजन सप्लाई पर इसका दबाव पड़ा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें