फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: देश का सबसे बड़ा हेल्थ मैराथन नौ फरवरी को, सनराइज कॉन्सर्ट में प्रोजेक्ट-91 DJ पर झूमेगा कोटा

Fri, 07 Feb 2025 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में नयापुरा स्थित उम्मेद सिंह स्टेडियम में हेल्थ कार्निवल का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने केक काटकर की। अतिथियों ने पूरा हेल्थ कार्निवल घूमा और यहां लगी स्टॉल्स पर जाकर जानकारियां ली।
विज्ञापन
हेल्थ मैराथन शनिवार को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा शहर में नौ फरवरी को टीम हार्टवाइज द्वारा आयोजित किया जा रहा देश का सबसे बड़़ा हेल्थ एंड हैप्पीनेस इवेंट वॉक-ओ-रन की गतिविधियों की शुरुआत शुक्रवार को हेल्थ कार्निवल के साथ हो गई। नयापुरा स्थित उम्मेद सिंह स्टेडियम में हेल्थ कार्निवल का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने केक काटकर की। अतिथियों ने पूरा हेल्थ कार्निवल घूमा और यहां लगी स्टॉल्स पर जाकर जानकारियां ली। इसके साथ ही हेल्थ कार्निवल में विभिन्न गतिविधियां शुरू हो गई। यहां हेल्थ और हैप्पीनेस को लेकर दिनभर एक से बढ़कर एक गतिविधि हुई, जिसमें हजारों शहरवासी शामिल हुए। शहरवासियों ने विभिन्न ऑन स्पॉट कम्पीटिशन में भाग लिया और ढेरों पुरस्कार जीते। 

विज्ञापन

 
इस अवसर पर टीम हार्टवाइज के संयोजक डॉ. साकेत गोयल ने कहा कि इस निशुल्क आयोजन में हम पूरे शहर को आमंत्रित करते हैं। शहरवासी अपनी और अपने परिवार की सेहत के प्रति जागरूक हों। यहां आकर विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा बनें और नया अनुभव लें।

जिला कलेक्टर ने दिया कोटा केयर्स पर सुझाव
कार्यक्रम में कोटा में देश भर से आने वाले कोचिंग स्टूडेंट्स के केयर से शहरवासियों को जोड़ने के लिए कोटा स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी और जिला प्रशासन की ओर से कोटा केयर्स स्टॉल लगाई गई। यहां शहरवासियों से संकल्प पत्र भरवाए और कोटा में स्टूडेंट्स की केयरिंग के लिए सुझाव लिए गए। बेहतर सुझाव देने वालों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी कोटा केयर्स स्टॉल पर पहुंचे और संकल्प पत्र भरा। उन्होंने शहरवासियों से बच्चों को परिवार की तरह व्यवहार करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें