फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा समेत पश्चिमी राजस्थान को लगेंगे पंख, AAI ने जारी किया टेंडर, जानें कोटा से कब शुरू होगी उड़ान

Fri, 07 Feb 2025 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

टेंडर प्रक्रिया तीन महीने में पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पहले चरण में 467.67 करोड़ रुपये की लागत से रनवे समेत महत्वपूर्ण सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के तहत दिसंबर 2027 तक एयरपोर्ट का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, जिससे कोटा समेत पूरे हाड़ौती क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कोटा में एयरपोर्ट निर्माण प्रक्रिया शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है। यह फैसला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के बीच संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई बैठक के बाद लिया गया। कोटा में एयरपोर्ट निर्माण की यह पहल स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी, जिससे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।

विज्ञापन


तीन महीने में पूरी होंगी टेंडर प्रक्रियाएं
बैठक के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्री से टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया, जिसके बाद शाम तक एएआई ने टेंडर जारी कर दिया। अब तीन महीने में टेंडर से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


467.67 करोड़ रुपये की लागत से होगा पहला फेज
एएआई के टेंडर के अनुसार, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पहले चरण में 467.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। इसमें रनवे समेत एयर साइड से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2025
टेंडर घोषित होने की तिथि: 17 अप्रैल 2025
साथ ही अन्य एजेंसियों द्वारा सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए भी काम शुरू किया जा रहा है।

2027 तक पूरा होगा निर्माण, हाड़ौती क्षेत्र को मिलेगा लाभ
उड्डयन मंत्री नायडू ने जानकारी दी कि कोटा एयरपोर्ट का निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कोटा से विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। यह एयरपोर्ट न केवल कोटा-बूंदी क्षेत्र बल्कि पूरे हाड़ौती और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें