फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: मोशन एजुकेशन ने निकाली लॉटरी, जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी स्कॉलरशिप, विद्यार्थियों ने किया ऑनलाइन आवेदन

Sun, 07 Apr 2024 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: मोशन एजुकेशन की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने के लिए लॉटरी निकली गई। इसके लिए देशभर के 2 लाख 44 हजार 120 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में से 48 हजार 224 को जेईई और नीट की तैयारी के लिए अमृत कोर्स निशुल्क प्रदान किया गया। 

विज्ञापन
मोशन एजुकेशन ने निकाली लॉटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि मोशन गत दो वर्ष से अपने यू-टूयूब चैनल्स से हुई कमाई जेईई और नीट स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देने पर खर्च कर रहा है। स्कॉलरशिप की लॉटरी का यह तीसरा साल है। इसमें प्रथम पुरस्कार के तहत गौरव कुमार का नाम निकला। उनसे सम्पर्क न होने की स्थति में रोहित चौहान का नाम भी बैकअप के तौर पर रखा गया है। गौरव को कोटा क्लास रूम कोचिंग की फीस और कोटा में रहने-खाने का खर्च प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


42 छात्र-छात्रओं को कोटा क्लास रूम कोचिंग नि:शुल्क दी गई। लॉटरी में मोशन के दो विद्यार्थी मुशाहिद रजा और अनुराग सिंह भी शामिल हैं। अब इनकी पूरी फीस माफ होगी। इसके अलावा 151 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत, 251 को 75 और 551 को 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप देने की घोषणा की गई। लॉटरी के लिए आवेदन करने वाले हर पांच में से एक विद्यार्थी को मोशन अमृत कोर्स नि:शुल्क दिया गया। लॉटरी के तहत 500 स्टूडेंट्स को दस हजार रुपए शुल्क वाला "आरंभ" कोर्स निशुल्क दिया गया। लॉटरी का यू-ट्यूब पर भी सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर सुशीला विजय, डॉ. स्वाति विजय, जॉइंट डायरेक्टर रामरतन द्विवेदी, अमित वर्मा सहित कई सीनियर फैकल्टी मौजूद थे।

 
जरूरतमंद विद्यार्थी को डोनेट
नितिन विजय ने बताया कि जो बच्चे कोटा नहीं आ सकते, वे अपने नजदीकी शहर के मोशन लर्निंग सेंटर में कोचिंग ले सकेंगे। लॉटरी में आने वाले किसी विद्यार्थी को यह लगता है कि वह सक्षम है और उसे नि:शुल्क कोचिंग या स्कॉलरशिप की जरुरत नहीं है तो वह उसको किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को डोनेट कर सकता है। हां, यह जरूरी है कि उस बच्चे ने लॉटरी के लिए गूगल फॉर्म भरा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें