फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota Student Suicide: मां अपने लाडले से सपने संजोए बैठी थी, उसने प्रेमिका के चक्कर में जान दे दी

Sat, 24 Dec 2022 04:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा जिले में शुक्रवार (23 दिसंबर) को नीट की तैयारी कर रहे एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली थी। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके बारे में जानकर कोई भी मां-बाप सहम जाएगा।
विज्ञापन
अनिकेत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मैं मेंटली बहुत डिस्टर्ब था, एक लड़की ने बहुत परेशान किया। मैं सहन करने की क्षमता नहीं रखता। उसके बाद भी इस लड़की ने मेरी फीलिंग के साथ खिलवाड़ किया। मुझे इतना डिस्टर्ब कर दिया कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट का मेंटल प्रेशर और इसका प्रेशर सब हद से ज्यादा हो गया, अब सहन नहीं होता।'

विज्ञापन


ये बात कोटा में नीट की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी अनिकेत कुमार (17) ने अपने सुसाइड नोट में लिखी। अनिकेत ने शुक्रवार को पीजी के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। शनिवार को अनिकेत का सुसाइड नोट सामने आया है। जो दो अलग-अलग पन्नों पर लिखा गया है।

आई लव यू, मम्मी-पापा, भइया और दीदी लिखा...
पहले सुसाइड नोट में युवक ने एक लड़की का जिक्र करते हुए मानसिक तनाव में होने की बात लिखी है। वहीं, दूसरे सुसाइड नोट में आई लव यू, मम्मी-पापा, भइया, छोटी और बड़ी वाली दीदी लिखा है। अनिकेत की मौत की सूचना मिलने पर शनिवार को उसके परिजन कोटा पहुंचे।
विज्ञापन




पढ़ाई का प्रेशर और ब्रेकअप का इशू था...
डीएसपी अमर सिंह ने बताया, स्टूडेंट ने सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में दो तरह की बातें सामने आई हैं। एक तो पढ़ाई का प्रेशर है, दूसरा ब्रेकअप वाला इशू है। उसकी किसी से बातचीत होना बंद हो गई थी। उसी बात को लेकर स्टूडेंट तनाव में आया था। उसके बाद यह कदम उठाया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

ये है मामला...
अनिकेत पिछले तीन साल से कोटा में रह रहा था। वो इंद्र विहार में एक हॉस्टल में किराए से कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार दोपहर को अनिकेत के भाई ने उसे कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कई बार कॉल करने के बाद भी जब उसने पिक नहीं किया तो भाई ने हॉस्टल की वॉर्डन को कमरे में जाने के लिए कहा। वॉर्डन ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल में रहने वाले दूसरे स्टूडेंट्स की मदद से जानकारी ली तो अनिकेत अपने कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। वॉर्डन ने अनिकेत के भाई और पुलिस को सूचना दी। गुरुवार रात को ही अनिकेत की घर पर बात हुई थी। तब उसने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जिससे लगे कि वह परेशान है।
विज्ञापन




10 दिन में चौथा मामला...
पिछले 10 दिन में सुसाइड का यह चौथा मामला है। इससे पहले, इसी महीने 11 दिसंबर को तीन स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया था। इनमें से दो स्टूडेंट तो कोटा के तलवंडी इलाके के एक ही हॉस्टल के थे। जबकि तीसरा स्टूडेंट कुन्हाड़ी इलाके में रहता था। सुसाइड करने वाले दो स्टूडेंट नीट की, जबकि एक स्टूडेंट आईआईटी की तैयारी कर रहा था। इनमें दो स्टूडेंट बिहार के और एक स्टूडेंट मध्य प्रदेश का रहने वाला था। बता दें इस साल अब तक 15 स्टूडेंट्स सुसाइड कर चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें