फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया-2023 का ताज, बोलीं- पहचान के लिए असफलताएं भी जरूरी

Sun, 16 Apr 2023 10:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा पुरानी सब्जी मंडी निवासी सुमित गुप्ता की बेटी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच पी गुप्ता की भतीजी नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया-2023 का ताज। अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
विज्ञापन
मिस इंडिया-2023 नंदिनी गुप्ता - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2023 का ताज पहना। शनिवार देर रात को घोषित परिणाम के बाद मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया, जो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के अगले एपिसोड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, स्ट्रेला थौनाओजम लुवांग को सेकेंड रनर-अप और श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया। 

विज्ञापन


नंदिनी कोटा पुरानी सब्जी मंडी निवासी सुमित गुप्ता की बेटी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच पी गुप्ता की भतीजी हैं। शनिवार देर रात परिणाम आने के साथ ही शहरवासियों ने सुमित गुप्ता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को बधाइयां दीं।
 

Trending Videos
विज्ञापन

मिस इंडिया-2023 नंदिनी गुप्ता अपने परिवार के साथ। - फोटो : Amar Ujala Digital
व्यवसाय प्रबंधन में किया अध्ययन
मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में नंदिनी ने आतिथ्य कौशल और ऑर्गेनाइजेशन स्किल्स के बारे में बताया। उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन में अध्ययन के साथ इस प्रतियोगिता की तैयारी की। नंदिनी का मानना है कि पहचान बनाने के लिए कई बार असफलताएं भी जरूरी होती हैं। जब कॅरियर या जीवन के आयामों के बारे में सोचें तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए संकल्पित रहते हुए आगे बढ़ें। असफलताएं मिलती हैं तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें