फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: देहदान की ऐतिहासिक पहल, एक परिवार के 11 लोगों ने एक साथ भरा संकल्प पत्र, तिलक लगाकर किया गया सम्मान

Thu, 02 Jan 2025 09:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में "टीम जीवन दाता" के नेतृत्व में एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने देहदान का संकल्प लिया। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एनाटॉमी विभाग में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सभी देहदानियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
कोटा के देहदानियों ने भरा संकल्प पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में नेत्रदान और रक्तदान के प्रति जागरूकता पहले से ही देखी जाती रही है, अब इसी दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। "टीम जीवन दाता" ने एक साथ 11 लोगों द्वारा देहदान का संकल्प लेने का ऐतिहासिक कदम उठाया। यह संकल्प पत्र न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शरीर रचना विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ. प्रतिमा जायसवाल की उपस्थिति में भरा गया।

विज्ञापन




टीम जीवन दाता के संरक्षक और संयोजक, लायन क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि यह कार्य उनके पिता प्रेमचंद जी गुप्ता की प्रेरणा से किया गया है। भुवनेश गुप्ता ने यह भी बताया कि यह संभवतः प्रदेश का पहला मामला है, जब एक साथ एक ही परिवार के 11 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया है। उनका कहना था कि यह केवल एक शुरुआत है, और वे पूरी तरह से कोशिश करेंगे कि और भी लोग देहदान का संकल्प लें और इस नेक कार्य में हिस्सा लें।

इस ऐतिहासिक अवसर पर डॉ. क्षिप्रा गुप्ता ने कहा कि सभी देहदानी संकल्प पत्र भरने वालों का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वहीं मेडिकल कॉलेज कोटा की ओर से सभी को प्रशस्ति पत्र और संकल्प पत्र सौंप गए। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज कोटा डॉ. संगीता सक्सेना ने कहा कि कोटा में इस तरह का यह पहला मामला है और इतने लोग यदि एक साथ संकल्प पत्र भरकर इसकी पालना करते हैं तो यह बेहद ही सराहनीय कार्य है। इस तरह का कार्य प्रदेश में अब तक देखने को नहीं मिला है। यह लोगों के लिए प्रेरणास्प्रद होगा। 
विज्ञापन


एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रतिमा जायसवाल ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। इस तरह से यदि जागरूकता आएगी तो मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस स्टूडेंटों को बेहद सहायता मिलेगी। मां भारती जन कल्याण चैरीटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिनेश विजय ने कहा कि कोटा में शिक्षा के साथ ही सेवा का जस्बा भी देखने को मिलता है और देहदान के क्षेत्र में इतना बड़ा कदम लोगों के लिए उदाहरण बनेगा। इस कार्य को देखकर और भी लोग आगे आएंगे तो मेडिकल के क्षेत्र में नई क्रांति आएंगी। इस अवसर पर एनाटॉमी विभाग के स्टाफ, गुप्ता परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

देहदान का संकल्प लेने वाले देहदानी
देहदान का संकल्प लेने वालों में भुवनेश गुप्ता, शकुंतला गुप्ता, डॉ क्षिप्रा गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता, गीता गुप्ता, रवींद्र गुप्ता, हेमेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, भूमिका गुप्ता, अमित गुप्ता, अंकित गुप्ता ने देहदान का संकल्प लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें