फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: मंत्री दिलावर बोले- मैं वोट मांगने आऊं तो मुझे मारना-पीटना-टोकना, कारसेवक को मारने वाले राम भक्त नहीं

Fri, 29 Mar 2024 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार शुरू हो चुका है। कोटा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में गुरुवार को शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान दिलावर ने कहा, यह चुनाव नाली और सड़क-बिजली के लिए नहीं है।
विज्ञापन
कोटा में मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा लोकसभा चुनाव में कोटा-बूंदी भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जनसंपर्क के दौरान रामगंजमंडी पहुंचे। जहां पर सभा (चौपाल) में मदन दिलावर ने कहा कि यह चुनाव नाली और सड़क बिजली के लिए नहीं है, उसके लिए तो मैं वोट मांगने आता हूं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में जब मैं वोट मांगने आता हूं तो मुझसे बदला ले लेना मुझे मारना, पीटना, टोकना जो करना है, वह सब कर सकते हो। लेकिन अभी जो वोटिंग होगी, वह सड़क बिजली के लिए नहीं बल्कि देश के लिए होगी। आप मेरे से चुनाव के बाद में सारे गिले शिकवा दूर कर लेना। मैं आपके बीच में आपका ही सेवक हूं, जो हमेशा आपके और आपके गांव की सेवा के लिए तैयार रहूंगा।

कारसेवकों के हत्यारे वोट मांगने आ रहे हैं
कोटा के रामगंज मंडी इलाके में चौपाल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मदन दिलावर ने कहा, जब मुगलों और अंग्रेजों का राज था, राम भक्त लगातार उनसे इस बात की लड़ाई करते रहे कि राम मंदिर यहीं बनाएंगे। राम जन्मभूमि में बनाएंगे, लेकिन उस समय नहीं बनने दिया गया। हमारे लोगों ने 78 युद्ध किया, उसे समय की सत्ता ने तीन लाख लोगों का कत्लेआम किया। हमारे लोगों ने सोचा था कि जब हमारे देश की सरकार आएगी, तब राम मंदिर बनाएंगे। फिर हमारे देश की सरकार आई, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस की सरकार आई। उन्होंने भी कारसेवकों पर गोलियां चलाकर मार दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वही लोग अब आपके बीच वोट मांगने आ रहे हैं।कारसेवकों के हत्यारे वोट मांगने आ रहे हैं। कश्मीर में एक लाख लोगों का कत्लेआम करवाने वाले वोट मांगने आ रहे हैं, क्या आपको वोट देना चाहिए या नहीं देना चाहिए। इस बार कांग्रेस को वोट नहीं देकर भाजपा को वोट दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को वोट दें एवं प्रधानमंत्री ने जो देश के लिए कार्य किया है, देश हित में कार्य किया है। इसीलिए भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट दें, जिससे देश का विकास होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें