फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota Crime: मजदूर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सात आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में दो हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

Mon, 08 Apr 2024 07:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में एक मजदूर महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में मजदूरी के पैसे लेकर लौट रही विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी इस थाने के हिस्ट्रीशीटर है। घटना शुक्रवार रात की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया। गिरफ्तार सभी आरोपी रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र इलाके के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पीड़िता मूलरूप से मध्यप्रदेश  की रहने वाली है। वर्तमान में रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र इलाके में रहती है। विवाहिता ठेकेदार के पास मजदूरी करती है। विवाहिता के तीन बेटे बेटी हैं। विवाहिता का पति बेटी के साथ एमपी गया हुआ था। विवाहिता शुक्रवार रात आठ बजे करीब मजदूरी के पैसे लेने ठेकेदार के पास गई थी। लौटते समय नहर के पास तीन चार युवकों ने उसे रोक लिया। विद्युत सब स्टेशन के पास सुनसान जगह ले  गए। फिर बारी बारी से विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। हल्ला होने व सूचना पर ठेकेदार भी वहां पहुंचा। आरोपियों ने ठेकेदार से मारपीट की व पर्स छीन लिया।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि चारों युवक नशे में थे। अकेली महिला को देखकर इन्होंने कुछ साथियों को फोन कर बुलाया। पुलिस को अभी तक मामले में आठ आरोपी होने का पता लगा है। युवक आठ ही थे या ज्यादा, इसकी हकीकत पुलिस जांच में सामने आएगी। डीएसपी राजेश सोनी ने बताया कि कमलेश निवासी उड़िया बस्ती तुल्लापुरा, शाकिर हुसैन उर्फ बच्चा, विष्णु गौतम उर्फ़ बाटी गजेंद्र सिंह उर्फ चाचा, आरिफ कालिया, राजेश्वर उर्फ बल्लू और अभिजीत को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें