फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने की शिक्षा नगरी कोटा की तारिफ, आरटीयू के 14वें दीक्षांत समारोह में लिया भाग

Tue, 25 Mar 2025 04:20 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: कोटा की तारिफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि चंबल नदी पर बसा कोटा शहर काफी आकर्षक है। कोटा शिक्षा नगरी के नाम भी जाना जाता है। यहां पर देशभर से बच्चे पढ़ने आते है। कोटा को शिक्षा के साथ पर्यटन नगरी के नाम से भी जाना जाए।
विज्ञापन
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने अपने दो दिवसीय कोटा दौरे के दूसरे दिन राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 9521 छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में टॉप करने वाले छात्र आदित्य शर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जबकि बीटेक में टॉप रहीं छात्रा रश्मि कुमारी को कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पहले के समय में विश्वभर में केवल 6 विश्वविद्यालय थे, जिनमें से 2 विश्वविद्यालय भारत में थे। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने अफसोस जताया कि आज की युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी नहीं है और न ही वे इसके बारे में जानने की उत्सुकता रखते हैं। राज्यपाल ने प्रसिद्ध लेखक मैक्स मूलर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी किताबों और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए गए व्याख्यानों में भारत की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्धि की सराहना की थी।

विज्ञापन


पढ़ें: 5100 दीपों की अखंड ज्योत से जगमगाएगा भीलवाड़ा, सनातन धर्म की रक्षा का लिया संकल्प

इससे पहले राज्यपाल ने पर्यटन आर्थिक विस्तार के लिए आयोजित 'उत्प्रेरक प्रथम औद्योगिक अकादमी सम्मेलन' में भाग लिया। सम्मेलन में राज्य के पर्यटन विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। राज्यपाल ने कोटा की तारीफ करते हुए कहा कि चंबल नदी के किनारे बसा यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ शिक्षा नगरी के रूप में भी प्रसिद्ध है। उन्होंने सुझाव दिया कि कोटा को पर्यटन नगरी के रूप में भी पहचान मिलनी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि कोटा में कोचिंग उद्योग के साथ-साथ बड़े उद्योगों की भी आवश्यकता है। बड़े उद्योगों के आने से छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोटा और राजस्थान के मार्बल की देशभर में बड़ी मांग है, जिसका राज्य की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें