फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सड़क हादसे में शिक्षा मंत्री दिलावर के भतीजे की हुई मौत, कार्यक्रम रद्द कर मंत्री पैतृक गांव रवाना

Mon, 24 Mar 2025 06:22 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: अटरू के पुलिस उपाधिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह आड़ा ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 54 वर्षीय मृतक भंवरलाल दिलावर चरडाना के रहने वाले थे। जो कि बगली स्थित सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत थे
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के भतीजे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बारां जिले में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक भंवलाल प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भतीजे थे। ये घटना जिले के अरड़ांद गांव के पास हुई। जानकारी में सामने आया है कि भंवरलाल दिलावर अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर घायल हो गए। जिनकी बारां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी मंत्री मदन दिलावर को लगने के वो भी अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए है।
विज्ञापन


अटरू के पुलिस उपाधिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह आड़ा ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाशी के लिए टीमें लगाई गई है। 54 वर्षीय मृतक भंवरलाल दिलावर चरडाना के रहने वाले थे। जो कि बगली स्थित सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को स्कूल में तबीयत खराब होने के बाद चरडाना सीएचसी में इलाज कराने गए थे। अस्पताल से लौटते समय आमली के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वो बाइक से उछलकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से बारां जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें: OHE ब्रेकडाउन के कारण बदले ट्रेनों के मार्ग, अब इन स्टेशनों से होकर जाएगी दादर-जोधपुर मेल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर छा गई। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जयपुर से अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं। मंत्री दिलावर ने भी पुलिस अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली। हालाकी पुलिस का कहना है कि जल्द वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें