फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में बियर बार के बाहर युवक पर फायरिंग, कहासुनी में बदमाशों ने तीन राउंड किए फायर

Mon, 05 Dec 2022 07:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

बार में बियर पीने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवक के साथियों ने ही उसपर गोलियां बरसा दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदात किए जा रहे हैं। अब बदमाशों ने कोटा में एक युवक पर फायरिंग कर दी। जिसमें युवक बाल-बाल बचा।

विज्ञापन


मामला महावीर नगर थाना क्षेत्र के बुलेट लाउंज बार के बाहर का है। एक युवक का कुछ लोगों से बार में बियर पीने के दौरान झगड़ा हो गया। इस मामूली बात को लेकर साथी ने ही ताबड़तोड़ एक के बाद एक तीन राउंड फायर कर दिए। गनीमत ये रही कि जिस युवक पर फायरिंग की गई, वो बाल-बाल बच गया।


तीन बदमाशों ने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किया। इस फायरिंग से बीयर बार में भगदड़ का माहौल बन गया। सेल्समैन भी अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर छुप गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग जहां हुई, इसी क्षेत्र में कई बड़ी कोचिंग संस्थान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें