फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली 'माननीय' गिरफ्तार: खुद को राज्यसभा सदस्य बता संभागायुक्त और कलेक्टर से निकलवा रहा था काम

Sat, 11 Dec 2021 08:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

आरोपी खुद को पंजाब का राज्यसभा सदस्य बता रहा था। बूंदी जिला प्रशासन को हुआ शक तो एसपी की टीम ने धरदबोचा। उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। 
 
विज्ञापन
FAKE MP ARRESTED IN BUNDI RAJASTHAN - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी से फर्जी राज्यसभा सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। वह खुद को पंजाब का भाजपा सांसद बताकर कोटा के संभागायुक्त केसी मीणा और बूंदी की जिला कलेक्टर रेनू जयपाल को गुमराह कर रहा था। आरोपी दोनों अधिकारियों पर रौब झाड़कर निजी जमीन के काम निकलवा रहा था। 

विज्ञापन


शक होने पर फर्जी राज्यसभा सदस्य जगजीत सिंह और उसके साथी रविंद्र सिंह छाबड़ा को बूंदी के पुलिस अधीक्षक जय यादव की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
 
नरिंद्र सिंह के नाम से बनवा रखे थे विजिटिंग कार्ड
आरोपी जगजीत सिंह ने नरिंद्र सिंह गिल के नाम से राज्यसभा सांसद के विजिटिंग कार्ड भी बना रखे थे। उस पर अशोक चिन्ह नहीं था। इससे ही उसके फर्जीवाड़े की पोल खुली। पुलिस ने उसे एक ढाबे पर सोते वक्त दबोच लिया। एसपी जय यादव ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय से सूचना मिली थी, दो व्यक्ति एक सफेद रंग की इंडिका में सरकारी कार्यालयों में घूम रहे हैं। इनमें से एक आदमी जो पगड़ी में है, वह अपने आप को नरिंद्र सिंह गिल, पंजाब से भाजपा के राज्यसभा सांसद होना बता रहा है। यह संदिग्ध व्यक्ति है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर कार इंडिका विस्टा सफेद रंग व दो व्यक्तियों की तलाश कर गाड़ी नंबर RJ08CA3691 को जब्त कर दो आरोपियों जगजीत सिंह और रविन्द्र सिंह छाबडा को गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन


कलेक्टर के निजी सहायक की रिपोर्ट पर कार्रवाई
बूंदी कलेक्टर रेणु जयपाल के निजी सहायक पुनीत बिहारी भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी रविंद्र छाबड़ा का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। आरोपी जगजीत सिंह बूंदी प्रवास पर पहुंचे कोटा संभाग के आयुक्त केसी मीणा थे भी मिला था। उन्हें भी अपना परिचय राज्यसभा सदस्य के रूप में दिया था और अपनी जमीन का काम निकलने की बात करते हुए बूंदी जिला कलेक्टर को निर्देश देने की कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें