फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: तेज रफ्तार कार ने बाइक के मारी भीषण टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; परिजनों में मची चीख पुकार

Tue, 15 Apr 2025 11:11 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: इस सड़क दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए हैं। जिसमें मृतक लियाकत के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। सभी का कहना है कि उसका पूरा परिवार ही इस हादसे में उजड़ गया है।
विज्ञापन
हादसे में दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा से श्योपुर जा रहे स्टेट हाईवे नंबर 70 पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सुल्तानपुर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और बेटा शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए और सड़क से नीचे उतर खाई में गिर गए।

विज्ञापन


सुल्तानपुर थाना अधिकारी सत्यनारायण मालव ने बताया कि कार कोटा से सुल्तानपुर होकर बारां जिले के मांगरोल के पास रामपुरा भगतान जा रही थी। वहीं बाइक सवार लियाकत श्योपुर से इटावा सुल्तानपुर होकर अपने गांव भौंरा जा रहा थे। हादसा मोरपा गोराजी के पास हुआ। मालव का कहना है कि भीषण हादसे में बाइक सवार सड़क से काफी दूर झाड़ियां में जा गिरे।

पढ़ें: आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, वोट के लिए हो रहा बाबा सहेब के नाम इस्तेमाल    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और इनको सुल्तानपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। घटना में बाइक सवार भौंरा निवासी लियाकत उर्फ बीरा, उसकी पत्नी सितारा, बेटा लईक (8 माह ) और साले की लड़की जोया (17) की मौत हो गई। घटना के बाद सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार लोगों को भी चोटें आई है, इन्हें भी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें