कॉलेज प्रिंसिपल पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
राजस्थान के कोटा जिले में एक गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाया है। प्रिंसिपल पर आरोप है कि प्राचार्य ने बात नहीं मानने पर कम नंबर और फेल करने की धमकी दी। इस मामले में छात्राओं ने कॉलेज की नोडल ऑफिसर डॉक्टर सीमा चौहान को शिकायत भी की थी। छात्राओं द्वारा दी हुई शिकायत को आयुक्तालय जयपुर भेज दिया गया है। फिलहाल इस संबंध में कोई भी जवाब राज्य सरकार से नहीं आया है। वहीं, इस मामले की शिकायत भी अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है। लगातार आरोपों में घिरे प्रिंसिपल ने भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है।