फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

Tue, 12 Aug 2014 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में बीए प्रथम वर्ष की नाबालिग छात्रा को अगवा कर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि 16 वर्षीय पीड़िता घर से एकाएक गायब हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी।

उसके पिता ने पुलिस को लापता होने की खबर भी दी और पुलिस छात्रा को तलाशने के प्रयास शुरू कर चुकी थी। तभी छात्रा के कुछ किलोमीटर दूर पर बदहवास पड़े होने की सूचना मिली।

पिता मौके पर पहुंचे, तो पीड़िता ने पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

बदहवास अवस्था में मिली पीड़िता

रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को घटी यह घटना जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार पिता ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता पढ़ाई के लिए अपने गांव से भांकरोटा स्थित अपने पिता के पास रहने आई थी। पिता ने घर से उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।

इसके बाद छात्रा की तलाश कर रहे परिजनों को उसके बदहवास हालत में कालवाड़ पर पड़े होने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तब छात्रा काफी घबराई हुई थी, लेकिन परिजनों की ओर से हिम्मत दिलाने पर उसने सारी घटना बयां की।

छात्रा ने परिजनों को बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें