फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को बताया बैंकबैलेंस, ये हुआ नतीजा

Thu, 17 Jul 2014 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय की दूकान चलाने वाले एक शख्स ने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर एक नौ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। मामला राजस्थान के बरन जिले का है।
विज्ञापन


अपहरण करने वाला बच्चे के पिता का दोस्त भी था। वह बच्चे के पिता के साथ मिल कर बच्चे को ढूंढने का नाटक भी करता रहा। लेकिन पुलिस ने उसे मंगलवार की रात उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बच्चे को भी बरामद कर लिया है और अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक भागवत किशोर (49) जो लड़की का पिता है, उसने नौ जुलाई के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। उसे स्थानीय व्यापारियों ने बताया था कि बाइक पर आए बदमाशों ने बच्चे का अपहरण किया है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि,"अपहरण के बाद पुलिस ने टीमें गठित कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के दवाब में बदमाशों ने बच्चे को छोड़ दिया। 10 जुलाई को पुलिस टीम ने बच्चे को बरामद कर लिया।"

उन्होंने बताया कि,"पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले जिससे लगा कि इस अपहरण में परिचित व्यक्ति का ही हाथ है। जांच में पचा चला कि लड़के के पिता अपने बैंक बेलेंस के बारे में दोस्तों और साथी व्यापारियों से बात करते थे।"

पुलिस को पता चला कि हंसराज गुर्जर (25) बाजार में चाय की दूकान चलाता है और लड़के के पिता की पान की दूकान के पास ही उसकी दूकान है। उसे भी लड़के के पिता की संपत्ति के बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि,"हंसराज लड़के के पिता को जानता था। जांच के बाद पता चला कि हंसराज इस अपहरण में शामिल था। हमने हंसराज और उसके साथी तो गिरफ्तार कर लिया है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें