फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar Crime News: खाटूश्यामजी पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा, छह बाइकें भी बरामद

Thu, 11 May 2023 10:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर एसपी करण शर्मा ने बताया कि बुधवार को थाना जीण माता निवासी चंद्रा राम जाट ने बताया कि मंगलवार को धींगपुर बस स्टैंड से उनकी बाइक चोरी हो गई है। खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मुखबिरों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर की खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनसे धींगपुर बस स्टैंड से चुराई एक बाइक समेत अन्य थाना क्षेत्रों से चुराई गई 6 अन्य बाइकें बरामद की गई हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

सीकर एसपी करण शर्मा ने बताया कि बुधवार को थाना जीण माता निवासी चंद्रा राम जाट ने बताया कि मंगलवार को धींगपुर बस स्टैंड से उनकी बाइक चोरी हो गई है। खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मुखबिरों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी शर्मा ने आगे बताया कि पुलिस ने आरोपी रामावतार बलाई (23) और शोएब कुरैशी (18) को पकड़ लिया है। पुलिस ने धींगपुर बस स्टैंड से चुराई गई बाइक के अलावा जोबनेर, खाचरियावास, रेनवाल, दातारामगढ़ सहित अन्य क्षेत्र से चुराई गई 6 चोरी की बाइकों को बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें