फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने खेतों की तरफ जा रहे युवक को चपेट में लिया, उपचार के दौरान हुई मौत

Sun, 13 Oct 2024 10:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

जडाना में खेतों की तरफ पैदल जा रहे एक युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी में सरवाड़ थाना क्षेत्र के जडाना ग्राम में शनिवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची सरवाड़ थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को हुए एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में अपने खेतों की तरफ पैदल जा रहे एक 20 वर्षीय युवक को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जडाना निवासी नवल किशोर शर्मा पुत्र मुकेशचंद्र शर्मा पैदल किसी काम से अपने खेतों की तरफ जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी, जिस पर युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एक निजी वाहन से सरवाड़ के राजकीय अस्पताल लेकर गए लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर सरवाड़ थाने के हेड कांस्टेबल कजोड़ मीणा मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें