फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकड़ी: मारपीट मामले में फंसे कांग्रेस प्रत्याशी, सरवाड़ कोर्ट ने ठुकराई जमानत, अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी

Fri, 16 Oct 2026 06:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

पंचायत राज चुनाव के बीच अजमेर में कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी का मामला गरमा गया है। मारपीट प्रकरण में कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज गुर्जर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार अजमेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की जमानत याचिका शुक्रवार को सरवाड़ कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। कांग्रेस अब जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रुख करने की तैयारी कर रही है। प्रत्याशी की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व मंत्री और केकड़ी के पूर्व विधायक रघु शर्मा ने गुरुवार शाम सरवाड़ थाने के बाहर धरना शुरू किया था, जिसे शुक्रवार को कोर्ट के फैसले के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


विवाद के बाद मारपीट का आरोप
पुलिस के अनुसार अजगरी निवासी छोटू गिरी ने 13 अक्टूबर को सरवाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि वह पिछले 15 से 17 वर्षों से एक एचपी पेट्रोल पंप पर हेल्पर के रूप में काम कर रहा था। मकान और लोन से जुड़े विवाद के बाद उसने हंसराज गुर्जर सहित कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी प्रकरण में जिला परिषद वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज गुर्जर को 15 अक्टूबर की दोपहर गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उन्हें सरवाड़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के विरोध में रघु शर्मा ने दिया धरना
कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री और केकड़ी के पूर्व विधायक रघु शर्मा गुरुवार शाम सरवाड़ थाने पहुंचे। उन्होंने हंसराज गुर्जर की रिहाई की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान केकड़ी नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, सरवाड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा, रामस्वरूप प्रजापति, रामप्रसाद कीर, जिला कांग्रेस कमेटी देहात के मीडिया प्रभारी दशरथ सिंह भाटी चांदोलाई, छोटू गुर्जर और ओम सिंह गोयला सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

गुरुवार शाम शुरू हुआ धरना शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा। कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी लगाने की तैयारी करने का निर्णय लिया। इसके बाद धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: भरतपुर: भड़ाना हत्याकांड का छठा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, छापेमारी जारी,पूछताछ में सामने आ सकते हैं और भी नाम

पुलिस कार्रवाई पर सवाल
धरने के दौरान रघु शर्मा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति पर पेट्रोल पंप से 65 लाख रुपये के गबन का आरोप है और जिसे पुलिस गुजरात से गिरफ्तार कर लाई थी, उसकी रिपोर्ट पर कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।

रघु शर्मा ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हंसराज गुर्जर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

चुनाव में लहराएगा कांग्रेस का परचम
हंसराज गुर्जर की जमानत याचिका खारिज होने के बाद रघु शर्मा ने गिरफ्तारी को भाजपा का षड्यंत्र बताया। उन्होंने दावा किया कि पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। शर्मा ने कहा कि वार्ड संख्या 12 में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता हंसराज गुर्जर बनकर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन


फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें रहेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें