फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: पेड़ से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस; शव का कराया गया पोस्टमार्टम

Wed, 15 May 2024 02:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli News: करौली के कुड़गांव थाना क्षेत्र के भड़क्या गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के शव को करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां एसडीएम करौली और कुड़गांव थाना अधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।  कुड़गांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मिणी देवी ने बताया कि लक्ष्मी पत्नी हंसराज मीणा निवासी भडक्या मंगलवार दोपहर अपने खेत पर शौच के बहाने गई थी। जहां खेत में एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगा लिया और आत्महत्या कर ली। परिजनों को जैसे ही महिला के पेड़ से लटके हुए मिलने की सूचना मिली, महिला को करौली हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि मृतका का पति मजदूरी करता है। महिला की अक्टूबर 2017 में शादी हुई थी, महिला के दो बच्चे हैं। एक बालक लगभग 1 साल और बालिका की उम्र लगभग ढाई साल बताई जा रही है। पति-पत्नी में आपसी विवाद की बात की सामने आई है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। महिला का पीहर ब्रह्ममद गांव, पंचायत भरकुंजरा थाना नादनपुर जिला धौलपुर में है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें