फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: सीमा विवाद को लेकर ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, तहसीलदार ने सीमा ज्ञान कराने के दिए आदेश

Sat, 15 Jun 2024 05:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

राजस्व कर्मी सीमा निर्धारण नहीं कर सके। राजस्वकर्मियों ने सेटलमेंट टीम के लिए लिखने की बात कही है, जबकि सेटलमेंट टीम द्वारा 1997 में बिंदु निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतेवा ग्राम पंचायत के घुराकर गांव की अटल पुरा ढाणी में सीमा विवाद को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर भूमि का सीमा ज्ञान कराने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।

विज्ञापन


घुराकर गांव निवासी जलधारी ने बताया कि दो गांव में सीमा को लेकर विवाद है। सीमा विवाद के चलते भूमि का सीमा निर्धारण नहीं हो पा रहा। सीमा विवाद के चलते ही ग्रामीणों में आपस में भी काफी मतभेद चल रहे हैं। विवाद निस्तारण के लिए तहसीलदार करौली ने 16 मई को सीमा ज्ञान करने के आदेश दिए। 

तहसीलदार के आदेश पर 24 मई को राजस्व कर्मी गांव पहुंचे, लेकिन पुलिस जाब्ता के अभाव में सीमा ज्ञान नहीं हो सका। एक बार फिर 14 जून को सीमा ज्ञान के लिए पुलिस जाब्ता और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मी सीमा निर्धारण नहीं कर सके। राजस्वकर्मियों ने सेटलमेंट टीम के लिए लिखने की बात कही है, जबकि सेटलमेंट टीम द्वारा 1997 में बिंदु निर्धारित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा ज्ञान का निर्धारण नहीं होने से ग्रामीणों में मतभेद है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर भूमि का सीमा ज्ञान कराने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें