फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, सजीव झांकियों ने मोहा सबका मन, पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ स्वागत

Wed, 17 Apr 2024 10:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

माथुर स्टेडियम से करीब 4 बजे शुरू हुई शोभायात्रा गुलाब बाग, हॉस्पिटल रोड, हिंडौन दरवाजा, फूटा कोट, हटवाड़ा बाजार, मेला गेट, आंबेडकर तिराहा, पुरानी कलेक्ट्रेट सर्कल होते हुए राम द्वार पहुंचीं।
विज्ञापन
रामनवमी शोभायात्रा में निकाली गई झांकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी के अवसर पर राम जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर युवा नाचते गाते और श्रीराम के जयकारे लगाते हुए निकले। शोभायात्रा में पूर्व सैनिक और युवा घोड़ों पर सवार नजर आए। हनुमान, भोले शंकर, राधा-कृष्ण, सहित कई देवी देवताओं की सजीव झांकियां शोभायात्रा में निकाली गईं। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से करीब 4 बजे शुरू हुई शोभायात्रा गुलाब बाग, हॉस्पिटल रोड, हिंडौन दरवाजा, फूटा कोट, हटवाड़ा बाजार, मेला गेट, आंबेडकर तिराहा, पुरानी कलेक्ट्रेट सर्कल होते हुए राम द्वार पहुंचीं। 

विज्ञापन




शहर में जगह-जगह दर्जनभर से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी शोभायात्रा की निगरानी की जा रही थी। रास्ते में पड़ने वाले भवनों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम जन्मोत्सव आयोजन समिति के अशोक सिंह धाबाई ने बताया कि करीब 500 साल बाद रामलला अयोध्या में अपने मंदिर में विराजे हैं। इस मौके को भव्य बनाने के लिए मंदिर निर्माण के बाद पहली रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा का शहर वासियों ने अबीर गुलाल और पुष्प वर्षा कर उत्साह पूर्वक स्वागत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें