फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: करौली कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई; बस स्टैंड से स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 09:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

आरोपी के पास से कुल 9 ग्राम 76 मिलीग्राम स्मैक और स्मैक बिक्री की रकम 311350 रुपये, एक मोटरसाईकिल व एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली कोतवाली थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 ग्राम 76 मिलीग्राम स्मैक, करीब तीन लाख रुपये नकद, एक बाइक और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है। 

विज्ञापन


थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक करौली बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को मद्देनजर चलाए गए अभियान के तहत गश्त के दौरान बस स्टैंड पर शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति के पकड़ा गया। उसके पास काले रंग का एक बैग था। उसके कब्जे से कुल 9 ग्राम 76 मिलीग्राम स्मैक और स्मैक बिक्री की रकम 311350 रुपये, एक मोटरसाईकिल व एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर कुवेर पुत्र गणेश उम्र 28 साल जाति प्रजापत निवासी गणेश नगर तीन बड करौली को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया एवं तफ्तीश हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार योगेन्द्र शर्मा उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर करौली के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार शुदा स्मैक तस्कर कुवेर से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में कडाई से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें