फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: पांचना पुल से कूदी महिला का शव 38 घंटे बाद बरामद, बच्चा अपनी मां को थमाकर नदी में लगाई थी छलांग

Mon, 16 Sep 2024 09:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली-हिंडौन मार्ग स्थित नए पांचना पुल से शनिवार रात नदी में कूदी रुक्मिणी मीणा (24) का शव करीब 38 घंटे बाद सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन शव सोमवार को मिला।
विज्ञापन
पानी से शव को निकालती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली-हिंडौन मार्ग स्थित नए पांचना पुल से शनिवार देर रात नदी में कूदी महिला का शव करीब 38 घंटे बाद सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने मशक्कत के बाद नदी बाहर निकाला। पुलिस महिला शव करौली हॉस्पिटल पहुंची, जहां मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि अरोरा गांव निवासी रुकमणी करौली-हिंडौन मार्ग स्थित नये पांचना पुल से शनिवार रात को नदी में कूद गई थी। करौली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को भी दिनभर महिला की सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ तलाश की थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

सोमवार सुबह एक बार फिर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम पांचना नदी पहुंची तथा महिला की नदी में तलाश शुरू की है। करीब 38 घंटे बाद भी महिला का शव नदी में मिला। करौली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रुक्मिणी मीणा पत्नी ओमप्रकाश उम्र 24 साल निवासी अरोरा अपनी मां एवं बहन के साथ करौली में रहती है। उन्होंने बताया कि महिला शनिवार रात अपनी मां और बच्चे के साथ अंजनी माता मंदिर के पास पहुंची। यहां पांचना नदी पर बने नए पुल से अचानक महिला ने अपनी गोद में से बच्चा और मोबाइल फोन अपनी मां को दे दिए तथा नदी में छलांग लगा दी। घटना से महिला की मां स्तब्ध रह गई। उन्होंने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को बुलाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। नदी में महिला की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें