फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: अवैध हथियार लेकर घूमता हुआ व्यक्ति गिरफ्तार, चार जिंदा कारतूस जब्त

Sat, 16 Mar 2024 11:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

राजस्थान के करौली जिले में अवैध हथियार लेकर घूमते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए व्यक्ति के पास से चार जिंदा कारतूस जब्त किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली में मासलपर थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूमते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक अवैध दुनाली बंदूक व चार जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस आरोपी से हथियार लेकर घूमने की कारण की पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


मासलपुर थाना प्रभारी चंचल शर्मा ने बताया, कैला देवी थानान्तर्गत आमरे की गांव निवासी प्यार सिंह उर्फ प्यारे गुर्जर पुत्र किशोरी उम्र 36 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मासलपुर के कोलुपुरा गांव के रास्ते से पकड़ा है। आरोपी जंगल में 12 बोर दुनाली बंदूक और चार जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी हथियार और कारतूस लेकर जंगल में घूमने का उचित कारण नहीं बता सका। आरोपी की गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल समन्दर सिंह, कांस्टेबल सतवीर सिंह, चंदाराम, रवीन्द्र, लोकेन्द्र एवं सतेन्द्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें