फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर जाम लगाया

Tue, 16 Apr 2024 03:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

कैलादेवी मार्ग पर राजौर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने करौली-कैलादेवी मार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली-कैलादेवी मार्ग स्थित राजौर गांव के बाग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने करौली अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने करौली-कैलादेवी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम हटवाया और यातायात से सुचारू कराया।
विज्ञापन


थाना अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात राजौर गांव के निवासी बाइक सवार 22 वर्षीय मनीष पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल मीना की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर करौली-कैलादेवी मार्ग पर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों की मांग थी कि परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे कैलादेवी डीएसपी सीताराम बैरवा और मामचारी थाना अधिकारी कमलेश मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा जाम हटाने के लिए ग्रामीणों से समझाइश की लेकिन ग्रामीण सपोटरा विधायक हंसराज मीणा को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे।
विज्ञापन


चुनावी कार्यक्रम में व्यस्तता होने के कारण विधायक रात करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाइश देकर समुचित सहायता दिलाने एवं परिवार के एक व्यक्ति को संविदाकर्मी की नौकरी दिलाने के आश्वासन पर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें