फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों किया हंगामा; चिकित्सक पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Tue, 30 Apr 2024 05:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

पति का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा कर्मी ने पर्ची पर लिखे इंजेक्शन के स्थान पर दूसरा लगा दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में गलत इंजेक्शन से महिला की मौत का मामला सामने आया है। चिकित्सा कर्मी पर महिला को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान मृतका के परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया और शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों ने चिकित्सा कर्मी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करौली के खार रोड निवासी रुखशाद पुत्र इकबाल ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वो अपनी पत्नी रेशमा को हर माह करौली हॉस्पिटल में बीमारी का इंजेक्शन लगवाने ले जाता था। इंजेक्शन लगवाने के लिए वो पत्नी को हॉस्पिटल लेकर आया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा कर्मी ने पर्ची पर लिखे इंजेक्शन के स्थान पर दूसरा लगा दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सा कर्मी की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। 
विज्ञापन


घटना के बाद चिकित्सा कर्मी हॉस्पिटल से फरार हो गया। मामले को लेकर परिजनों ने महिला के शव को अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगाकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि करौली कोतवाली पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया। साथ ही मृतका का शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें