फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: माची गांव में सर्पदंश का खौफ; फिर एक महिला को सांप ने डसा, एक माह में सात ज्यादा लोग हुए शिकार

Mon, 21 Oct 2024 03:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

माची गांव में सांप के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक महीने में सांप के काटने की यह सातवीं घटना है। 13 अक्तूबर को पिता-पुत्र की मौत के बाद, तीन दिन के भीतर एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य और पड़ोसी महिलाएं भी सांप का शिकार बने थे, हालांकि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई थी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित माची गांव में सांप का हमला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। यहां एक के बाद एक लोगों को सांप अपना शिकार बना रहा है। एक माह में सात ज्यादा लोगों का सांप ने डसा है। इनमें से दो की तो मौत भी हो गई। अब एक बार फिर सांप ने एक महिला को डंस लिया है। उसे असपताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


माची गांव में 13 अक्तूबर को एक सांप ने रात्रि में एक पिता और पुत्र को डसा था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई थी। वहीं उसके ठीक-तीन दिन बाद एक ही परिवार के तीन लोगों को और पड़ोसी महिलाओं को भी सांप ने डस लिया। गनीमत रही कि समय रहते उनको इलाज मिल गया और और उनकी जान बच गई। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब फिर से एक सांप के हमले का एक और मामला सामने आया है। इस बार पिछले घर के पड़ोस वाले घर की महिला को सांप ने डस लिया। पीड़ित महिला का नाम गीताबाई पत्नी लाखन सिंह राजपूत है। इस महिला को करौली के समान चिकित्सालय में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पीएमओ डॉक्टर रामकेश मीना के निर्देशन में उपचार जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें