फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: मदन मोहन मंदिर में जमकर उड़ा रंग-गुलाल, चंग और ढोलक की थाप पर होली की मस्ती में मगन हुए हुरियारे

Mon, 25 Mar 2024 02:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

चंग की थाप और गुलाल की मस्ती के साथ हुरियारे मस्ती में डूबे हुए है। कहीं मंदिरों में टोलियां भगवान के साथ होली खेलने में मगन है तो कहीं बच्चे अपनी मस्ती में मस्त।
विज्ञापन
करौली का मदन मोहन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली में शहर के हर गली-मोहल्ले, बाजारों में होली की धूम मची हुई है। चुनाव और रमजान के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह चाक-चौबंद है। हुरियारों की टोली चंग की थाप पर होली गीतों की मस्ती में झूमती नजर आ रही है।

विज्ञापन


धुलेंडी के अवसर पर आज सुबह से ही शहर पूरे रंग में डूबा हुआ है। पर्व की शुरुआत जिला मुख्यालय पर क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान मदन मोहन मंदिर से हुई। मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान मदन मोहन के चरणों में रंग-गुलाल अर्पित कर होली खेली। इसके बाद मंदिर के आंगन में जमकर रंग-गुलाल उड़ा। श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर होली गीत गाए और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। युवाओं और बच्चों समेत हर व्यक्ति होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। लोगों ने इस अवसर पर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शहर भर में लोग जगह-जगह होली गीतों की धुन पर युवा नाचते-गाते नजर आए।
विज्ञापन

 
रमजान और चुनावों के मद्देनजर प्रशासन ने शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों, गली मोहल्लों में पुलिस बल तैनात किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें